Skip to product information
 
                
Exclusive Tyndale.com Preview
           
          
       
         

Information

                 
       
         

Add additional descriptions, sizing guides, or brand info here.

       
     
   
 

Magical Note | मैजिकल नोट By Aviral Adeeb

Rs. 224
Rs. 249
Save 10%
In Stock

बचपन में खरीदे गए एक नकली नोट में चमकती हरी रौशनी से शुरू होती है- आरव की कहानी। एक ऐसा सफर जो उसे स्कूल से लेकर IIT (ISM) धनबाद तक ले जाता है। जहाँ हर मोड़ पर उसे अपने “मैजिकल नोट" की ताकत और उसके परिणामों का सामना करना पड़ता है। “मैजिकल नोट” जादू और मानवीय फैसलों की कहानी है। ऐसी कहानी जिसमे अंततः यह साबित होता है कि नियत ही नियति तय करती है।

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 224

Check delivery availability

Book Details

Publisher Unbound Script
Genre Fantasy and Action & adventure
Edition 1st
ISBN 9789347125461
Year 2026
Format Paperback
Pages 174
Language Hindi

Explore author

More from Aviral Adeeb

View all

No other books by this author were found.

You may also like

  • 5 stars: 4 (100%)
  • 4 stars: 0 (0%)
  • 3 stars: 0 (0%)
  • 2 stars: 0 (0%)
  • 1 star: 0 (0%)
D
Dolly Rajput
एक अद्भुत और प्रेरणादायक कहानी, जो सीधे दिल को छूती है! (Must Read)⭐⭐⭐⭐⭐

कहानी 5वीं क्लास के आरव और 100 रुपये के एक नकली नोट से शुरू होती है, जिसे पिता गुस्से में फाड़कर फेंक देते हैं। लेकिन रहस्य तब गहराता है जब वही नोट सुबह बिल्कुल नया मिलता है और आरव का स्कूल से लेकर IIT धनबाद तक का एक जादुई सफर शुरू होता है। इसे पढ़कर बचपन की उन कहानियों की याद आ जाती है जो हमेशा एक खूबसूरत सीख देती थीं।किताब से सबसे बड़ी सीख मिलती है कि "नियत ही नियति तय करती है" (Our intentions decide our destiny)। असली जादू किसी चीज़ में नहीं, बल्कि हमारी नीयत और हमारे चुनाव (choices) में होता है।कुल मिलाकर, "Magical Note" रहस्य, भावनाओं और एक बेहतरीन सीख से भरपूर कहानी है। अगर आप एक शॉर्ट, एंगेजिंग और लाइफ-लेसन वाली किताब ढूंढ रहे हैं, तो इसे ज़रूर पढ़ें!

S
Shree
🪄

"मैजिकल Note" एक रोचक, कल्पनाशील और सीख से भरपूर कहानी है, जो साधारण घटनाओं से शुरू होकर एक अलग ही अनुभव में बदल जाती है। लेखक ने कहानी को बहुत ही सरल, सहज और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत किया है, जिससे पाठक आसानी से जुड़ पाते हैं और अंत तक रुचि बनाए रखते हैं। कहानी का प्रवाह सीधा और engaging है, वहीं इसमें दिया गया फैंटेसी टच इसे और भी खास बनाता है।कहानी के माध्यम से जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। यह रचना ईमानदारी, मेहनत और दूसरों की मदद करने जैसे गुणों पर जोर देती है और यह संदेश देती है कि सच्चे मन से किए गए अच्छे कर्मों का फल अवश्य मिलता है।लेखक की लेखन शैली सरल होने के साथ-साथ प्रभावशाली भी है, जो बिना जटिलता के अपनी बात पाठकों तक पहुँचा देती है।✨ ओवरऑल: "मैजिकल Note" एक प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो मनोरंजन के साथ-साथ एक सकारात्मक संदेश भी देती है।

M
Muskan khanna
Good Book

Magical hindi hindi review------ कहानी में उल्लू और मुख्य पात्र की केमिस्ट्री बेहद अनोखी और दिलचस्प है, पूरे कथानक में रहस्य का पुट बहुत गहरा और सस्पेंस से भरपूर है, पुस्तक की भाषा इतनी सरल है कि हर आयु वर्ग का पाठक इसे आसानी से समझ सकता है, यह विशेष रूप से युवा पाठकों और बच्चों के लिए एक बेहतरीन फंतासी कृति है, कहानी में शामिल जादुई तत्व पूरे उपन्यास में जान फूंक देते हैं, प्लॉट का विकास अत्यंत व्यवस्थित और तार्किक ढंग से किया गया है, सभी पात्रों का चित्रण इतना सजीव है कि वे वास्तविक लगने लगते हैं, घटनाक्रम में एक शानदार निरंतरता बनी रहती है जो ऊबने नहीं देती.उपन्यास का क्लाइमेक्स इतना रोमांचक है कि उत्सुकता बनी रहती है, संवाद बहुत ही छोटे लेकिन प्रभावशाली रखे गए हैं, कहानी के भीतर छिपे छोटे-छोटे शिक्षाप्रद संदेश इसे और अधिक सार्थक बनाते हैं, यह पुस्तक निश्चित रूप से पाठक की कल्पना शक्ति को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है, पुस्तक का संपादन कार्य बहुत सराहनीय है जो त्रुटिहीन लगता है, यह किताब पाठक को शुरुआत से लेकर अंत तक पूरी तरह से बांधे रखती है, और अंत में, यह एक ऐसी शानदार कृति है जिसे हर फंतासी प्रेमी को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।

R
Ritu
Happy to purchase it

यह कहानी शुरू से ही काफी इंटरेस्टिंग लगती है और पढ़ते-पढ़ते आपको अपने साथ जोड़कर रखती है। इसमें मैजिकल टच भी है, लेकिन साथ ही रियल लाइफ की सच्चाइयों को भी अच्छे से दिखाया गया है। आरव का सफर प्रेरणादायक लगता है और कहानी यह एहसास दिलाती है कि हमारे फैसले ही हमारी लाइफ को दिशा देते हैं।Overall, एक engaging और meaningful रीड है।

Explore publisher

More from Unbound Script

View all