Skip to product information
 
                
Exclusive Tyndale.com Preview
           
          
       
         

Information

                 
       
         

Add additional descriptions, sizing guides, or brand info here.

       
     
   
 

Mera Munnu, Abolo ki Aatmakathayein, Kutte ki Kahani & Miss You Bruzo

Rs. 663
Rs. 947
Save 30%
In Stock

Mera Munnu - इंसानों और कुत्तों के सदियों पुराने रिश्ते का एक खोजपूर्ण दस्तावेज़!

क्या आप जानते हैं कि कुत्ते इंसानों के सबसे वफ़ादार दोस्त कैसे बने? ‘मेरा मुन्नू’ एक खोजपूर्ण किताब होने के साथ लेखक का अपने प्यारे साथी 'मुन्नू' के अचानक बिछड़ जाने के बाद उपजे अवसाद से निकला एक संवेदनापूर्ण, विचारोत्तेजक और ज्ञानवर्धक सफ़र है।

प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक पुष्परंजन, जो अपनी बेहतरीन लेखनी और गहरी खोजपूर्ण रिपोर्टिंग के लिए यूरोपीय मीडिया से लेकर भारत तक जाने जाते हैं, ने इस किताब को तैयार करने में तीन साल का लंबा समय और श्रम लगाया है। मुन्नू के गुज़र जाने के दुख को उन्होंने एक अनूठी खोज में बदला—एक ऐसी खोज जो उन्हें मिस्र, थाईलैंड, वियतनाम और दुनिया के कई हिस्सों में ले गई, जहाँ से उन्होंने कुत्तों के इतिहास, स्वभाव और इंसानी सभ्यता में उनके स्थान से जुड़ी कई अप्रत्याशित व महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ जुटाईं।

Abolo ki Aatmakathayein - भारतीय नस्लों से लेकर दुनिया की प्रमुख श्वान प्रजातियों की चारित्रिक ख़ूबियाँ और ख़ामियाँ इस पुस्तक में उन्हीं के आत्मकथात्मक स्वर में पाठकों के सामने आती हैं। इसमें श्वानों के उद्गम, इतिहास, भौगोलिक उपस्थिति और देखभाल के साथ मनुष्य से उनके शताब्दियों पुराने आत्मीय संबंधों का ताना-बान सहज-सरल भाषा में बुना गया है।
यह पुस्तक केवल विभिन्न श्वान प्रजातियों का परिचय नहीं कराती, बल्कि उनके स्वभाव, इतिहास, उपयोगिता और रख-रखाव की जानकारी भी देती है। आत्मकथात्मक शैली ने विषय को रोचक बना दिया है और तथ्यपरक सामग्री ने इसे उपयोगी भी बनाया है ।
- प्रमोद भार्गव लेखक एवं पत्रकार

Kutte ki Kahani - कुत्ते की कहानी मुंशी प्रेमचंद कल्लू कुत्ते के आश्चर्यजनक कारनामों की अनोखी कहानी। वह अपने संघर्ष, साहस, और चतुराई से अनेक बार लोगों की जान बचाता है। वह एक भाड़ में पैदा हुआ था। पंडित के याहाँ पला था लेकिन ब्रिटेन तक घूम आया। अख़बारों में उसकी ख़बरें छपती रहीं। फिर वह अपने उसी गाँव में लौट आया, जहाँ पैदा हुआ था। इसमें हास्य है, खौफ़ है, रोमांच है और जीवन के लिए ज़रूरी सीख भी।

Miss You Bruzo - जी, हाँ...। ब्रूज़ो एक पालतू डॉगी है। किताब इसके इर्द-गिर्द ही घूमती है। दिल्ली की रहने वाली एक छोटी लड़की की ब्रूज़ो से मुलाक़ात हिमाचल प्रदेश के ख़ूबसूरत शहर धर्मशाला में होती है। ब्रूज़ो का साथ उसकी चाहत को पूरा करता है। जब वह दिल्ली में रहती थी, तो अक्सर अपनी माँ से एक डॉगी को घर पर रखने की माँग करती थी। लेकिन उसकी माँ उसकी इस इच्छा को हमेशा नज़रअंदाज़ करती रहीं। कोरोना के पहले दौर में, जब महामारी का भय चरम पर था, तब वह सपरिवार धर्मशाला शिफ्ट हो जाती है। वह जिस घर में रहती है, उसके मकान मालिक के पालतू कुत्ते का नाम ब्रूज़ो है। दस साल की छोटी लड़की ब्रूज़ो के साथ ख़ूब खेलती और उसके साथ काफी समय बिताती। लेकिन यह ख़ुशी थोड़े दिनों के लिए ही रहती है..। यह उपन्यास हिंदी बाल साहित्य की दुनिया में एक नई शुरुआत है।

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 663

Check delivery availability

Book Details

Category Children and History
Format Paperback
Language Hindi

Explore author

More from Pushp Ranjan

View all

No other books by this author were found.

You may also like

Explore publisher

More from Combo_Set

View all