इस स्टोरी बॉक्स में है बिल्कुल असली चंपक कहानियों का ख़ज़ाना; बस जुट जाओ! किताब के पन्ने खोलो और तुम्हें मिलेंगे शेरसिंह, चंपकवन का राजा, जो बलवान है और ताकतवर भी, लेकिन सबको समान नज़र से देखता है और गलतियाँ होने पर मानता भी है।
चीकू खरगोश, यह भला और दयालु है, समझदार है और • आपकी सोच से ज़्यादा तेज़ ।
बड्डी फॉक्स, घात लगाता है, परेशानियाँ पैदा करता है और हर किसी के ख़िलाफ़ षड्यन्त्र करता रहता है।
मीकू चूहा, शरारती और बुद्धिमान, सबको हँसाने वाला, लगातार खाने ही के बारे में सोचने वाला।
चंपक स्टोरी बॉक्स हास्य, बुद्धिमत्ता, रहस्य, शरारतों और दोस्ती
की कहानियों का छोटा-सा ख़ज़ाना है।
ये कहानियाँ-
वास्तविक जीवन में परेशान करने वाले प्रश्नों का जवाब ढूँढने में मदद करेंगी।
शब्द भंडार और एकाग्रता को बढ़ाएंगी।
भाषा और तार्किक क्षमता का विकास करेंगी।
ये कहानियाँ आज की उलझी हुई दुनिया में बच्चों को अभिव्यक्ति और रचनाशीलता के मौलिक रास्ते सुझाती हैं।
चंपक, पिछले 50 सालों में चंपक पत्रिका ने लाखों बच्चों के मनोरंजन और शिक्षण का काम किया है। यह किताब बच्चों के लिए बहुत मज़ेदार और ज्ञानवर्धक है।