यह मौलिक कहानियों का ख़ज़ाना है।
किताब के पन्ने खोलोगे तो तुम मिलोगे:
बंटी से, जो जासूस तो नहीं है, लेकिन गुप्त साजिशों और ढोंगी बाबाओं को पहचानने की पैनी नज़र ज़रूर रखता है । जेनी और कैथी कछुए से, ये दो बहनें सबको यह विश्वास दिलाती हैं कि
कुछ भी असंभव नहीं है; सच में, आसमान ही इनकी सीमा है !
बूज़ो बंदर से, जिसे अपनी नई घड़ी पर मोर की तरह बहुत गर्व है, लेकिन जल्द ही उसका यह गर्व उलझन मैं बदल जाता है! आभा से, जिसके अंधविश्वासों का पर्दाफ़ाश जादू से नहीं, बल्कि तर्क से होता है।
चंपक स्टोरी बॉक्स हास्य, बुद्धिमत्ता, रहस्य, शरारतों और दोस्ती
की कहानियों का छोटा-सा ख़ज़ाना है ।
ये कहानियाँ-
वास्तविक जीवन में परेशान करने वाले प्रश्नों का
• जवाब ढूँढने में मदद करेंगी।
• शब्द भंडार और एकाग्रता को बढ़ाएंगी।
भाषा और तार्किक क्षमता का विकास करेंगी।
ये कहानियाँ आज की उलझी हुई दुनिया में बच्चों को अभिव्यक्ति और रचनाशीलता के मौलिक रास्ते सुझाती हैं।
चंपक; पिछले 50 सालों में चंपक पत्रिका ने लाखों बच्चों के मनोरंजन और शिक्षण का काम किया है। यह किताब बच्चों के लिए बहुत मज़ेदार और ज्ञानवर्धक है।