Shop

Sadabahar Kahanaiya: 14 Classic Story Collection in 1 (Pack Of 14)

1,750.00 1,400.00
  • Prem Chand

  • Rabindranath Tagore

  • Jaishankar Prasad

  • Saadat Hasan Manto

  • Acharya Chatursen Shastri

  • Sharat Chandra

  • Leo Tolstoy

  • Maupassant

  • Lu Xun

  • Oscar Wilde

  • Maxim Gorki

  • Arthur Conan Doyle

  • Subhadra Kumari Chauhan

  • Jack london

Add to cart

Sadabahar Kahanaiya: 6 Classic Story Collection in 1 (Pack Of 6) Volume – 1

750.00 600.00
  • Prem Chand

  • Rabindranath Tagore

  • Jaishankar Prasad

  • Saadat Hasan Manto

  • Acharya Chatursen Shastri

  • Sharat Chandra

Add to cart

Sadabahar Kahanaiya: 6 Classic Story Collection in 1 (Pack Of 6) Volume – 2 – Hindi

750.00 600.00
  • Leo Tolstoy

  • Maupassant

  • Lu Xun

  • Oscar Wilde

  • Maxim Gorki

  • Arthur Conan Doyle

Add to cart

Sadabahar Kahaniya Acharya Chatursen Shastri

125.00 100.00

Author / Acharya Chatursen Shastri

आचार्य चतुरसेन शास्त्री ने हिंदी के ऐतिहासिक और सामाजिक उपन्यासों को नया प्रस्थान दिया। स्पष्ट विषय, युग विशेष का समर्थ चित्रण, संस्कृतनिष्ठ तथा आलंकारिक भाषा-शैली में के नाते अलग से पहचाने जाते हैं। वैशाली की नगरवधू, वयं रक्षामः, सोमनाथ जैसे उनके उपन्यासों ने उन्हें लोगों के ज़ेहन में अमर कर दिया। उन्होंने अनेक विधाओं में लेखन कार्य किया है लेकिन उपन्यास और कहानियाँ ही उनकी प्रतिष्ठा का आधार हैं। यहाँ उनकी हर टेस्ट की कुछ श्रेष्ठ कहानियाँ दी जा रही हैं। आशा है आपको पसंद आएँगी।
Add to cart

Sadabahar kahaniya Arthur Conan Dial

125.00 100.00

Author / Arthur Conan Dial

सर आर्थर कॉनन डॉयल, एक स्कॉटिश चिकित्सक और लेखक थे। जिन्हें ज्यादातर लोग जासूस शरलॉक होम्स के क़िरदार वाली उनकी कहानियों और प्रोफ़ेसर चैलेंजर के साहसिक कारनामों के लिए जानते हैं। लेकिन इसके अतिरिक्त उन्होंने विज्ञान कथा, ऐतिहासिक उपन्यास, नाटक, कविता आदि विधाओं में विपुल लेखन किया। पहली बार 1887 में उनके चार उपन्यासों में से पहले उपन्यास स्टडी इन स्कार्लेट का प्रकाशन हुआ। जिसमें शरलॉक होम्स और डॉ. वाट्सन के बारे में पचास से ज्यादा कहानियाँ थीं। उनका गढ़ा यह जासूस का किरदार इतना लोकप्रिय हुआ कि लोग उसे वास्तविक व्यक्ति समझ लेते हैं और ख़ुद सर आर्थर कॉनन डायल को भूल जाते हैं। यहाँ शरलॉक होम्स के कुछ कारनामें दिए जा रहे हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।

Add to cart

Sadabahar Kahaniyan : Lu Xun

125.00 100.00

Author / Lu Xun

लू शुन 1881-1936 लू शुन विश्वप्रसिद्द आधुनिक चीनी लेखक हैं। उन्होंने अपनी कहानियों में आम लोगों की जिंदगी का यथार्थपरक चित्रण किया। उनकी इस शैली ने दुनिया भर के लेखकों को प्रभावित किया। दुनिया भर की भाषाओं में उनकी कहानियों का अनुवाद भी हुआ। वह आलोचक, व्याख्याता, अनुवादक, कवि, निबंधकार और प्रतिष्ठित राज्य सेवक भी थे। वह सच्चे अर्थों में जनता के लेखक थे। उन्होंने जनता की चेतना को और साफ़ करने के साथ जनता के लिए अनगिनत लेखक तैयार कर दिए।
Add to cart

Sadabahar Kahaniyan : Maupassant (Hindi)

125.00 100.00

Author / Maupassant

हेनरी रेने अल्बर्ट गाय द मोपासां फ्रांसीसी भाषा के महानतम लेखकों में से एक हैं। उन्हें आधुनिक कहानियों का पिता कहा जाता है। उन्होंने उत्तरी फ्रांस, नार्मंडी के किसानों, उनकी जीवन स्थितियों और मनोभावों का यथार्थपरक चित्रण किया है। वह फ्रांस-प्रूसिया युद्ध का चित्रण इतनी सूक्ष्मता और तफ्सील से करते हैं कि सब कुछ आंखों के सामने घटित होता हुए लगता है। मात्र 43 साल के जीवन-काल में मोपासां ने तीन सौ कहानियां और सात उपन्यासों की रचना कर डाली। इस संकलन में उनकी कुछ बेहतरीन कहानियां संकलित हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।

Add to cart

Sadabahar Kahaniyan : Maxim Gorky

125.00 100.00

Author / Maxim Gorki

मैक्सिम गोर्की रूस के प्रसिद्ध लेखक और संस्कृति चिंतक थे। गोर्की एक सामान्य मजदूर थे लेकिन अपनी रचनात्मक प्रतिभा से दुनिया के चहेते लेखक बन गये। उनकी लेखन शैली ने अनगिनत लेखकों को प्रभावित किया, जिसे “समाजवादी यथार्थवाद” कहा जाता है। उनकी रचनाओं में ग़रीब-अमीर में निरंतर बना रहने वाला संघर्ष, उनकी सौन्दर्य भावना, खुशी, जिजीविषा और अनुभव से पैदा परिवर्तनकारी विवेक की रचनात्मक अभिव्यक्ति होती है। यहाँ उनकी हर तरह की कहनियाँ मिलेंगी ।
Add to cart

Sadabahar Kahaniyan : Munshi Premchand

125.00 100.00
मुंशी प्रेमचंद 1880-1936 प्रेमचंद हिंदी के विश्वप्रसिद्ध लेखक हैं। उनके उपन्यास- सेवासदन, प्रेमाश्रम, रंगभूमि, निर्मला, ग़बन, कर्मभूमि, गोदान – भारतीय जन-जीवन का आईना और विश्वसाहित्य की अमूल्य निधियाँ हैं। उन्होंने हिंदी कहानी व उपन्यास को मनोरंजन और निरी उपदेशात्मकता से निकालकर सार्थक सामाजिक आधार दिया। उन्होंने अपने सम्पादन, सामायिक टिप्पणियों और वक्तव्यों के ज़रिए भी समाज को संस्कारित करने की कोशिश की। इस संकलन में उनकी शुरुआती कहानियों से लेकर अन्तिम कहानी – कफ़न तक को संकलित किया गया। इसमें उनकी हर तरह की कहानियाँ हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा । 
Add to cart

Sadabahar Kahaniyan : Oscar Wild

125.00 100.00

Author / Oscar Wilde

ऑस्कर वाइल्ड अपनी विलक्षण रचनात्मक प्रतिभा, विराट कल्पनाशीलता और प्रखर विचारशीलता के लिए जाने जाते हैं। उन्हें अंग्रेजी साहित्य में शेक्सपियर के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय लेखक माना जाता है। उन्होंने नाटक, कहानी, उपन्यास के साथ कविताएँ भी लिखीं। जिन्हें अनुवादों के ज़रिए दुनिया भर में पढ़ा गया। द बैलेड ऑफ रीडिंग गोल और द प्रोफनडिस उनकी सुप्रसिद्ध कृतियाँ हैं। लेडी विंडरम’ र्स फैन और द इम्पॉर्टन्स ऑफ अर्नेस्ट जैसे नाटकों ने भी खासी लोकप्रियता अर्जित की। द पिक्चर ऑफ़ डोरियन ग्रे उनका लोकप्रिय व एकमात्र उपन्यास है। लेकिन अंग्रेजी से बाहर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुईं उनकी कहानियाँ । उनकी परीकथाओं ने संसार भर के बच्चों व किशोरों की दुनिया को कल्पना के पंख लगा दिए। यहाँ उनकी कुछ श्रेष्ठ कहानियाँ और परीकथाएँ दी जा रही हैं। ताकि हर वय के पाठक इसका आनंद उठा सकें।
Add to cart

Sadabahar Kahaniyan : Ravindranath Tagore

125.00 100.00

Author / Rabindranath Tagore

रवीन्द्रनाथ ठाकुर 1861-1941 रवीन्द्रनाथ ठाकुर बांग्ला के विश्वप्रसिद्ध कवि, कथाकार, गीतकार, चित्रकार और शिक्षाविद थे। जिन्हें श्रद्धा से गुरुदेव कहा जाता है। उन्हें 1913 में गीतांजलि के लिए नोबेल पुरस्कार मिला, जो न सिर्फ़ हिंदुस्तान, बल्कि एशिया को मिला पहला नोबेल पुरस्कार है। उन्हें बांग्लादेश और हिंदुस्तान- दोनों देशों का राष्ट्रगान लिखने का गौरव हासिल है। उन्होंने भारतीय नवजागरण और राष्ट्रिय स्वाधीनता आन्दोलन को गहरे प्रभावित किया और जालियांवाला बाग़ जनसंहार के ख़िलाफ़ ‘नाईटहुड’ की उपाधि वापस कर दी। लेकिन वह अंधराष्ट्रवादी नहीं थे- वह विश्वमानवता के पक्षधर थे। यह संकलन उनकी बहुरंगी कहानियों का खूबसूरत गुलदस्ता है। आशा है आपको पसंद आएगा।
Add to cart

Sadabahar Kahaniyan : Saadat Hasan Manto

125.00 100.00

Author / Saadat Hasan Manto

सआदत हसन मंटो 1912 – 1955 मंटो उन लेखकों में हैं, जिन्होंने आदर्श और मर्यादा के नाम पर चलने वाले पाखण्ड को तार-तार कर दिया और | सामाजिक यथार्थ को नंगी आँखों से देखना सिखाया। इसके चलते उनपर कई बार अश्लीलता के आरोप गले। इस बाबत छः मुक़दमें चले। तीन अविभाजित भारत में और तीन पाकिस्तान में। लेकिन ये आरोप साबित नहीं हुए। टोबाटेक सिंह, बू, काली शलवार, खोल दो जैसी कहानियों ने न सिर्फ़ उर्दू बल्कि हिंदी कथा साहित्य को भी प्रभावित किया। उन्हें कहानियों के अतिरिक्त रेडियो और फिल्म पटकथा लेखन के लिए भी याद किया जाता है।
Add to cart

Sadabahar Kahaniyan : Sharatchandra

125.00 100.00

Author / Sharat Chandra

शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय बांग्ला के सुप्रसिद्ध उपन्यासकार एवं काहनीकार हैं। इसमें मनुष्य की भावनात्मक ऊष्मा, त्याग और आदर्श की जैसी उदात्त अभिव्यक्ति है, वह दुनिया के किसी और कथाकार में दुर्लभ है। श्रीकांत और देवदास जैसे उपन्यासों का अनुवाद दुनिया की तमाम भाषाओं में हो चुका है। उनकी कहानियों में सिर्फ़ भावुकता नहीं बंगाल के सामाजिक जीवन की झलक भी मिलती है। यों तो उनकी अधिसंख्य रचनाएँ स्त्री – जीवन की दारुण दशा का भावप्रवण अभिव्यक्ति हैं। लेकिन ‘अभागी का स्वर्ग’ जैसी कहानियाँ जाति-व्यवस्था और स्त्री-दमन के परिच्छेदी बिंदुओं की खोज करती हैं। इस संकलन में उनकी हर तरह की कहानियाँ मिलेंगी।
Add to cart

Sadabahar Kahaniyan Jack London

125.00 100.00

Author / Jack London

अमेरिकी लेखक जैक लण्डन का जन्म सैनफ्रांसिस्को में 12 जनवरी 1876 को हुआ था। उनका मूल नाम जॉन ग्रिफिथ चेनी था, लेकिन लेखन की दुनिया में जैक लण्डन के नाम से जाने गए। उनकी रचना ‘द कॉल ऑफ़ द वाइल्ड’ और ‘वाइट फांग’ ने उन्हें कहानी के इतिहास में उन्हें अमर कर दिया । ‘टू बिल्ड अफ़ायर’ और ‘द मैक्सिकन’ लोगों की ज़ेहन में छप जाने वाली किताबें हैं। उनकी कहानियों का रोमांचक और बीहड़ संसार और उसे पार कर जाने वाली दुर्लभ जिजीविषा पाठकों पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डालता है
Add to cart

Sadabahar Kahaniyan Jaishankar Prasad

125.00 100.00

Author / Jaishankar Prasad

“जयशंकर प्रसाद की क्लासिक कहानियाँ” प्रसिद्ध हिंदी लेखक जयशंकर प्रसाद द्वारा लिखित लघु कहानियों का एक संग्रह है। पुस्तक में उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय और प्रशंसित कहानियाँ शामिल हैं, जो अपनी शक्तिशाली कहानी कहने, ज्वलंत कल्पना और गहरी दार्शनिक अंतर्दृष्टि के लिए जानी जाती हैं। इस पुस्तक की कहानियाँ भारत के विभिन्न हिस्सों पर आधारित हैं और प्रेम, त्याग, कर्तव्य और आध्यात्मिकता जैसे विषयों के इर्द-गिर्द घूमती हैं।

Add to cart

Sadabahar Kahaniyan Leo Tolstoy – Hindi

125.00 100.00

Author / Leo Tolstoy

लेव तोल्स्तोय 1828-1910 रूसी लेखक तोल्स्तोय 19वीं सदी के महानतम लेखकों में से एक हैं। ‘युद्ध और शान्ति’ तथा ‘अन्ना करेनिना’ शीर्षक उनके उपन्यास विश्वसाहित्य की अमूल्य निधियाँ हैं। वह मनुष्य के संघर्षों, बुराइयों और उसकी छुपी हुई अच्छाइयों को रचने वाले कथाकार हैं। उपन्यासों के अतिरिक्त उन्होंने कहानी, निबंध और नाटकों की भी रचना की है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी उनके नैतिक चिंतन से गहरे प्रभावित थे। हिंदी के विश्वप्रसिद्ध कथाकार प्रेमचंद ने आज से सदी भर पहले उनकी कई कहानियों का अनुवाद प्रकाशित किया था। जिनमें से कुछ कहानियाँ यहाँ दुबारा संकलित की जा रही हैं। आशा है यह संकलन आपको पसंद आएगा।

Add to cart

Sadabahar Kahnaiya Subhadra Kumari Chauhan

125.00 100.00

Author / Subhadra Kumari Chauhan

सुभद्रा कुमारी चौहान के काव्य-प्रभाव का पता लगाने का कोई वस्तुनिष्ठ तरीका होता तो पता चलता कि उनकी कविताएँ पढ़कर कितने ही लोग हँसते-हँसते जेल चले गए। लेकिन उनकी कहानियाँ उपेक्षित रह गयीं। उनकी कहानियों में ज़रूरी सामाजिक मसलों को जिस तरह उठाया गया है उसे देखने पर उनका मुकम्मल व्यक्तित्व उभरता है। यहाँ उनकी कुछ बेहतरीन कहानियाँ संकलित हैं। आशा है आपको पसंद आएँगे।
Add to cart

Sadabahar Suspense Kahaniyan (Hindi)

125.00 100.00

Author / Unbound Script

एक बूढ़ा जो कार रेसिंग इसलिए करता है कि दो जून की रोटी खा सके, जिसकी कार पुराने मॉडल की है और ख़ुद तो पिछले ज़माने का है ही, क्या वह जीत पाएगा? एक औरत जिसके एक बेटे को उसके ही दूसरे बेटे ने मार डाला। वह अपने उस बेटे से मरे हुए बेटे का बदला लेना चाहती है, लेकिन आखिर में होता क्या है? वह आदमी जिसे राजकुमारी से प्रेम करने का दंड मिला, उसके भाग्य में कोई औरत आएगी या बाघ ! ये ऐसी रोमांचक कहानियाँ हैं, जिन्हें पढ़ते हुए बस आप जान लेना चाहते हैं कि हुआ क्या, लेकिन लेखक आपकी कुतूहल से खेलता रहता है! ये इस जोनर के श्रेष्ठ लेखकों की सबसे लोकप्रिय कहानियाँ हैं ।
Add to cart

Sapiens A Graphic History : Sabhyta Ke Stambh by Yuval Noah Harari, Volume – 2 Hindi – Hardcover

999.00 799.20
सेपियन्स भाग दो सभ्यता के स्तम्भ यह अद्भुत चित्र इतिहास… बौद्धिक, मज़ेदार और एक मानवजाति के बतौर हमारी वास्तविकता की गहनतम उद्भावना है – बिग इशू जीवंत, आकर्षक… और मनुष्यता के उलझे हुए इतिहास की इतनी सुगम प्रस्तुति कि कोई भी इसका आनंद ले सकता है -बी.बी.सी. हिस्ट्री मैगज़ीन यह इंसान के आदिम इतिहास से बेहद कल्पनाशील और खिलंदड़े ढंग से गुज़रना है – स्पेक्टेटर ख़ूबसूरत रूपांतरण…यह किताब बेहतरीन चित्रांकन से ज़रिए मानव जाति की कहानी सुनाती है तथा विज्ञान और इतिहास को जोड़कर हमें यह समझने में मदद करती है कि इंसान इस धरती पर बसे कैसे – बी.बी.सी. साइंस फोकस मैगज़ीन यह हमारे दिमाग के जालों को साफ़ करती है और उसे उजाले से भर देती है, जिससे हम दुनिया को नयी नज़रों से देखने लगते हैं – संडे टाइम्स सेपियन्स इतनी दिलचस्प और विचारोत्तेजक इसलिए है क्योंकि यह उलझे और व्यापक इतिहास के कुछ केन्द्रीय विषयों पर बात करती है और इस अद्भुत मानव सभ्यता की पुनर्रचना के लिए तैयार करती है। यह इस बात का एक प्ररिप्रेक्ष्य देती है कि हम कितने कम समय से इस धरती पर हैं – बराक ओबामा हरारी इतनी आसानी से हमें हमारा इतिहास बताते हैं कि एक बार इस किताब को उठाने के बाद रखना मुश्किल होगा। मैं उन सबको यह किताब पढ़ने के लिए कहूँगा जो मनुष्य के इतिहास और उसके भविष्य में रुचि रखते हैं – बिल गेट्स अविश्वसनीय रूप से बेहतरीन किताब – क्रिस इवांस चित्र इतिहास
Add to cart

Sapiens A Graphic History, Maanav Jaati ka Janam By Yuval Noah Harari Volume -1 in Hindi – Hardcover

1,099.00 879.20
इस महागाथा का यह पहला खंड युवाल नोआ हरारी की अंतरराष्ट्रीय बेस्टसेलर पुस्तक पर आधारित और खूबसूरती से रेखांकित मानव जाति का चित्र इतिहास है। यह कहानी बताती है कि कैसे तुच्छ बन्दर पृथ्वी का शासक बन गया, जो आज परमाणु विखंडन, चाँद तक उड़ने और जीवन के गुणसूत्रों तक को बदलने की क्षमता रखता है। हरारी बतौर मार्गदर्शक, कुछ और किरदार जैसे आद्य ऐतिहासिक बिल, डॉ. फ्रिक्शन और जासूस लोपेज़ के साथ आप इतिहास के बीहड़ में भ्रमण के लिए आमंत्रित हैं। मनष्यु का उद्विकास एक रियलिटी टीवी शो की तरह कल्पित किया गया है। सेपियंस और नियंडरथल्स के मुठभेड़ को प्रसिद्ध आधुनिक कलाकृतियों के ज़रिए कहा गया है तथा मैमथ और घुमावदार दांतों वाले बाघों की विलुप्ति को जासूसी मूवी की तरह दिखाया गया है। सेपियंस: चित्र इतिहास एक विलक्षण रचना है— मनुष्यता की विलक्षण मजेदार कथा, हाज़िरजवाबी की तनक, हास्य और ऊर्जा से भरपूर ।
Add to cart