Skip to product information
 
                
Exclusive Tyndale.com Preview
           
          
       
         

Information

                 
       
         

Add additional descriptions, sizing guides, or brand info here.

       
     
   
 

Mera Munnu | मेरा मुन्नू

Rs. 209
Rs. 299
Save 30%
In Stock

मेरे पास चार कुत्ते हैं। इसलिए मैं अरसे से हिंदी में ऐसी किताब ढूँढ़ रही थी, जो कुत्तों के प्रति संवेदना जगाने के साथ-साथ उनके बारे में ऐसी जानकारियाँ भी दे, जो किसी कुत्ता-प्रेमी के लिए नई हों और आपकी जानकारी को समृद्ध करें। साथ ही, जिसे पढ़ते हुए ऐसा लगे कि इसमें कही गई कोई बात हमारे अपने अनुभव का हिस्सा रही है।
मुझे ध्यान है, फ़रवरी 2023 में पुष्परंजन ने इस किताब को लिखना शुरू किया था। तब वह अपने मुन्नू के अचानक गुज़र जाने से अवसाद में चले गए थे। बाद के वर्षों में वह मिस्र, थाईलैंड, वियतनाम समेत दुनिया की कुछ जगहों पर गए, जहाँ उन्हें कुत्तों से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ मिलीं। इस किताब को लिखने में यदि तीन साल का समय लगा है, तो निश्चित ही हिंदी के पाठकों को इसका लाभ मिलेगा।
सरिता गिरी, काठमांडू
पूर्व परिवहन व श्रम मंत्री, नेपाल सरकार
पुष्परंजन अपनी बेहतरीन लेखनी और खोजपूर्ण रिपोर्टों के लिए यूरोपीय मीडिया से लेकर भारत तक में प्रसिद्ध हैं। पुष्परंजन की इस किताब में उनके बचपन से लेकर जर्मनी और उसके बाद की यादें दर्ज हैं।
उनके मुन्नू को मैंने देखा नहीं, लेकिन इस किताब के ज़रिये एक लेखक की संवेदना को समझने का मौका ज़रूर मिलेगा। इंसानों की तरह कुत्ते भी हमारी सभ्यता का हिस्सा रहे हैं। उनके साथ इंसानों के इस लंबे रिश्ते के बारे में जानकारी जुटाना कोई आसान काम नहीं है। यह काम पुष्परंजन जैसे जीवट पत्रकार ही कर सकते थे। दुनिया में कुत्ते किन वजहों से इंसानों के सबसे वफ़ादार दोस्त बने, इसकी पूरी तफ़सील इस किताब में मिलती है।
शेख हफ़ीज़ुल इस्लाम, ढाका संयुक्त सचिव, बांग्लादेश सरकार

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 209

Check delivery availability

Book Details

Publisher Unbound Script
Genre Literature
Edition 1ST
ISBN 9788169235808
Year 2026
Format Paperback
Pages 200
Language Hindi

Explore author

More from Pushp Ranjan

View all

No other books by this author were found.

You may also like

Explore publisher

More from Unbound Script

View all