Skip to product information
 
                
Exclusive Tyndale.com Preview
           
          
       
         

Information

                 
       
         

Add additional descriptions, sizing guides, or brand info here.

       
     
   
 

Dil Mein Tittu Dhadke, Duniya Anna Ki Nazar Se, Fans Gayi Keenu & Aatanki Mor

Rs. 732
Rs. 1,046
Save 30%
In Stock

Dil Mein Tittu Dhadke - पोंचू की मासूम दुनिया, उसकी ज़रूरी और नैसर्गिक जिज्ञासाएँ, उसकी भोली-भाली, चमकीली उत्सुकता, इस सृष्टि के सच और सौंदर्य के बीच उसकी देवदूतों-सी उपस्थिति, धीरे-धीरे पाठकों की अपनी आत्मीय दुनिया बनती चली जाती है। - जयशंकर एक बच्चे की नज़र से देखो तो पेड़-पौधों, कीड़ों-मकोड़ों, फूलों-तितलियों- रंगों का संसार अलग ही तरह से नज़र आएगा। यहाँ चीज़ें धीमी गति से, संवेदनशीलता, भावात्मकता, काल्पनिकता और एक पवितता में घटती हैं। बाहर की आवा-जाही निषिद्ध है पर भीतर आसमान-तारे-नक्षल, चाँद और सूरज जो तिलस्म जो माया रच रहे हैं, उसे एक बच्चा ही समझ सकता है। यह किताब एक बच्चे की आँख से वह सब दिखाता है, जो तुम अभी तक नहीं देख पाये थे।

Duniya Anna Ki Nazar Se - इस उपन्यास की कथा काल्पनिक है, लेकिन तथ्य, तर्क, विश्लेषण... सब वास्तविक है। यह मनोरंजक कहानी आपको दुनिया के अतीत, वर्तमान और भविष्य की वह सच्ची तस्वीर देती है, जिसे आप जीवन में देखते हैं और उपन्यास में महसूस करते हैं, इसलिए अंतिम पेज़ तक पहुँचते हुए आप बदल जाते हैं। इसकी कथा सिर्फ़ एक दिन की है। लेकिन इस एक दिन को एना अतीत और भविष्य से ऐसे देखती है कि हम अपने आत्मघाती व्यवहारों व भावी पीढ़ियों के प्रति अपनी जवाबदेहियों का साक्षात्कार कर लेते हैं। एक मनुष्य के रूप में अपने आत्मसाक्षात्कार का प्रभाव बहुत गहरा होता है। आप इस ग्रह के तमाम पारितंत्रों, जीव-जंतुओं और उनपर आसन्न संकटों के बारे में जानेंगे। आप अपने पैरों के नीचे की इस पृथ्वी को नई आँखों से देखेंगे। आसपास के पारिस्थितिक वैभव और उसके मूल्य को पहली बार महसूस करेंगे। यह किताब आपके ज्ञान और संवेदना का विस्तार करेगी। पृथ्वी के पारिस्थितिक संकट पर ढेरों किताबें पढ़ने से बेहतर है यह रुचिकर उपन्यास पढ़ना।

Fans Gayi Keenu - 10 साल की कीनू तरह-तरह के गैजेट्स के चक्कर में मुश्किलों में फँसती रहती है। ये गैजेट्स न केवल यूनीक और इंटरेस्टिंग हैं बल्कि इनके काम करने का लॉजिक भी दिया गया है। कहानी में बहुत सारे टिवस्ट और टर्न हैं, जो इसकी रोचकता को बरकरार रखते हैं। पढ़ते हुए आप इसकी कल्पनाशीलता से प्रभावित होंगे और मुस्कराएँगे भी।

Aatanki Mor - इस बाल उपन्यास में बच्चों के साहस और जिज्ञासा की दुनिया खुलती है. इसमें दो बच्चे हैं- चीनू और मीनू. वो दोनों शहर से अपने नानी के गाँव जाते हैं और वहाँ मोरों के बहाने बच्चों के अपहरण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हैं. यह बहुत आसान भाषा में लिखी गयी जासूसी कहानी है. इसके नायक बच्चे हैं. इसमें गाँव का जीवन, प्रकृति, आपसी जुड़ाव सब कुछ सामने आता है. पढ़ने में इतनी सरस है कि पाठक बस पेज़-दर-पेज़ पढ़ता ही चला जाए. इसकी लेखिका अंकिता जैन हिंदी की प्रतिष्ठित युवा कथाकार हैं. यह उनकी छठीं किताब है. उनकी रचनाएँ हिंदी की प्उरतिष्न्हेंठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं. उन्हें 'मेदनी' पुरस्कार सहित अनेक महत्त्वपूर्ण सम्मान मिल चुके हैं.

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 732

Check delivery availability

Book Details

Category Children
Format Paperback
Language Hindi

Explore author

More from Ankita Jain

View all

You may also like

Explore publisher

More from Combo_Set

View all