Skip to product information
 
                
Exclusive Tyndale.com Preview
           
          
       
         

Information

                 
       
         

Add additional descriptions, sizing guides, or brand info here.

       
     
   
 

Munshi Premchand Story Collection – 6 Books Combo

Rs. 495
Rs. 825
Save 40%
In Stock

Bade Bhai Sahab -  क्या बड़ा होना हमेशा आसान होता है ? मिलिए 'बड़े भाई साहब' से, जो अपने छोटे भाई के लिए एक मिसाल बनना चाहते हैं । वे दिन-रात किताबों में डूबे रहते हैं। वे खेल-कूद से दूर रहते हैं और अनुशासन का कड़ा पालन करते हैं। वहीं दूसरी ओर, उनका छोटा भाई है, जिसका मन पतंगबाजी, कंचों और मैदान की हरियाली में रमा रहता है। लेकिन 'बड़े भाई साहब' फेल होते जाते हैं और छोटा भाई अच्छे नंबरों से पास । मुंशी प्रेमचंद की यह कहानी हर बच्चे और बड़े को हँसाती भी है और एक बहुत प्यारी सीख भी दे जाती है।

Munshi Premchand ki Baal Kahaniyan -  मुंशी प्रेमचंद की बाल कहानियाँ झूरी के दोनों बैल- हीरा और मोती, बड़े मेहनती, आज़ाद ख़याल और स्वाभिमानी थे। गया गुल्ली-डंडा के खेल में तब तक हारता है जब तक खेलता नहीं। खेलने लगता है तो लोग दाँतों तले ऊँगली दबा लेते हैं। राजा का हाथी पागल नहीं था, उसे प्रेम, सम्मान और आज़ादी चाहिए। कल्लू कुत्ता तो कमाल है। ईदगाह का हामिद अपने चिमटे के साथ कहानियों का अमर किरदार है। मिट्टू एक बन्दर का नाम है, जो अपनी बुद्धिमत्ता से सबका दिल जीत लेता है।

Eidgaha - मिलिए नन्हे हामिद से, जिसके पास न नये कपड़े हैं, न पैरों में जूते। ईद का मेला लगा है, सब बच्चे खिलौने और मिठाइयाँ खरीद रहे हैं, लेकिन हामिद के पास हैं सिर्फ़ तीन पैसे। क्या हामिद भी बाकी बच्चों की तरह अपनी पसंद की चीज़ लेगा? या वह कुछ ऐसा करेगा जिससे सबकी आँखों में आँसू आ जाएँगे?

Kutte ki Kahani - कुत्ते की कहानी मुंशी प्रेमचंद कल्लू कुत्ते के आश्चर्यजनक कारनामों की अनोखी कहानी। वह अपने संघर्ष, साहस, और चतुराई से अनेक बार लोगों की जान बचाता है। वह एक भाड़ में पैदा हुआ था। पंडित के याहाँ पला था लेकिन ब्रिटेन तक घूम आया। अख़बारों में उसकी ख़बरें छपती रहीं। फिर वह अपने उसी गाँव में लौट आया, जहाँ पैदा हुआ था। इसमें हास्य है, खौफ़ है, रोमांच है और जीवन के लिए ज़रूरी सीख भी।

Jungle ki Kahaniyan - जंगल की कहानियाँ - आपने सर्प मणि के बारे में ज़रूर सुना होगा लेकिन यह कहानी उससे ज्यादा मज़ेदार लगेगी। एक भालू ने अपने मालिक और कारिंदे की जान बचायी ।

Do Bailon ki Katha - क्या आपने कभी सुना है कि बैल भी बातें करते हैं? मिलिए हीरा और मोती से । ये दोनों बैल सिर्फ़ साथ काम ही नहीं करते, बल्कि एक-दूसरे के लिए अपनी जान भी दांव पर लगा देते हैं। जब उन्हें उनके प्यारे मालिक झूरी से दूर एक अनजानी जगह भेज दिया जाता है, तो शुरू होता है उनके साहस और रोमांच का सफ़र ! दोनों प्रेम, सम्मान और आज़ादी के लिए लड़ते हैं और अंततः दूसरों के लिए भी यही चाहते हैं। मुंशी प्रेमचंद की यह जादुई कहानी हमें सिखाती है कि चाहे मुसीबत कितनी भी बड़ी हो, अगर दोस्त साथ हों और हिम्मत न हारें, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

 

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 495

Check delivery availability

Book Details

Genre Children
Year 2026
Format Paperback
Pages 360
Language Hindi

Explore author

More from Munshi Premchand

View all

You may also like

Explore publisher

More from Combo_Set

View all