प्रेमचंद (1880–1936) हिंदी और उर्दू के महान यथार्थवादी लेखक, जिन्होंने ग्रामीण जीवन और सामाजिक समस्याओं को अपनी कहानियों और उपन्यासों में उकेरा। प्रमुख कृतियाँ: गोदान, निर्मला।
रवींद्रनाथ ठाकुर (1861–1941) नोबेल पुरस्कार विजेता बंगाली कवि, लेखक, संगीतकार और दार्शनिक। उनकी गीतांजलि विश्वप्रसिद्ध है। भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान के रचयिता।
आचार्य चतुरसेन शास्त्री (1891–1960) ऐतिहासिक और सामाजिक उपन्यासों के लेखक हैं। उनकी कृतियाँ भारतीय इतिहास और संस्कृति पर आधारित होती थीं। प्रमुख कृतियाँ: वैशाली की नगरवधू, सोमनाथ।
शरतचंद्र चट्टोपाध्याय (1876–1938) बांग्ला साहित्य के संवेदनशील और सामाजिक उपन्यासकार। उनकी रचनाएँ मानव भावनाओं की गहराई को दर्शाती हैं। प्रसिद्ध कृतियाँ: देवदास, परिणीता।
सुभद्राकुमारी चौहान (1904–1948) देशभक्ति से ओतप्रोत कवयित्री और स्वतंत्रता सेनानी। प्रसिद्ध कविता: झाँसी की रानी।