Skip to product information
 
                
Exclusive Tyndale.com Preview
           
          
       
         

Information

                 
       
         

Add additional descriptions, sizing guides, or brand info here.

       
     
   
 

Nitshay Ki Kutai | नीत्शे की कुटाई By Mayank Jain

Rs. 224
Rs. 249
Save 10%
In Stock
हँसते-फुसफुसाते अंदाज़ में अपनी बात कहती ये कहानियाँ भीतर से कम गंभीर हों, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सर्वस्वीकृत बातों को अपने बेपरवाह अंदाज़ में ख़ारिज करता हुआ ‘नीत्शे’ हो या अपने छोटे-से लोक में देश की रक्षा का भार उठाए मासूम चायवाला ‘एजेंट संतोष’-ये सभी चरित्र और उनकी कहानियाँ ग्रामीण और कस्बाई मध्यवर्ग के भीतर से आती हैं और लोक के सहज हास्यबोध तथा अन्यथा अलक्षित चालाकियों को भी सामने लाती हैं। ये कहानियाँ नई पीढ़ी के पाठकों के लिए, उन्हीं के बीच से निकलकर आए लेखक की ओर से आई हैं; इसलिए ये अपनी कहन में आधुनिक, बेबाक और मनोरंजक हैं। बहुसंख्यक समाज में स्वीकृत स्त्री-द्वेष हो या मीडिया का पतन, विवाह को नष्ट करने को आतुर झगड़ालू फूफा हों या प्रेम में निरंतर छली जा रही स्त्री-मयंक इनकी कहानियों को गतिमान और पाठक को उत्सुक बनाए रखने में सफल रहते हैं।

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 224

Check delivery availability

Book Details

Publisher Yuvaan Books
Genre Literary Fiction and Contemporary Fiction
Edition 1st
ISBN 9789347125249
Year 2026
Format Paperback
Pages 180
Language Hindi

You may also like

  • 5 stars: 5 (100%)
  • 4 stars: 0 (0%)
  • 3 stars: 0 (0%)
  • 2 stars: 0 (0%)
  • 1 star: 0 (0%)
C
Chhayank Tyagi
नित्शे की कुटाई Review

‘नित्शे की कुटाई’ उन दुर्लभ पुस्तकों में से है जिसकी हर कहानी जीवित प्रतीत होती है। हर पात्र अपनी विचारधारा, अपने घाव और अपनी विडंबनाएँ लेकर उपस्थित होता है, और लेखन कहीं भी यह थोपने का प्रयास नहीं करता कि कौन सही है और कौन ग़लत। वह केवल समाज को उसके वास्तविक स्वरूप में आपके सामने रख देता है। इस पुस्तक को पढ़ना किसी कूचे से गुज़रना है, जहाँ हर घर के भीतर एक अलग कथा साँस ले रही हो।कुछ कहानियाँ आपको हँसाती हैं, कुछ भीतर तक विचलित कर देती हैं, और कुछ अपनी निर्मम सच्चाई के कारण लंबे समय तक मन में बनी रहती हैं। सबसे सुंदर बात यह लगी कि इसका व्यंग्य स्वयं को व्यंग्य कहकर प्रस्तुत नहीं करता। वह सामान्य संवादों, परिस्थितियों और पात्रों के भीतर इतनी सहजता से उपस्थित है कि अचानक महसूस होता है , आप केवल कोई कहानी नहीं पढ़ रहे, बल्कि समाज को घटित होते देख रहे हैं।मयंक जैन की लेखनी मानवीय स्वभाव की गहरी समझ रखती है। यहाँ तक कि छोटे पात्र भी अत्यंत जीवंत, बहुपरत और परिचित लगते हैं। इस पुस्तक का प्रभाव मुझ पर इतना गहरा रहा कि इसे समाप्त करने के बाद मैंने हिंदवी पर उनकी लगभग सारी रचनाएँ पढ़ डालीं। यदि कुछ अर्थपूर्ण, ईमानदार, तीक्ष्ण और मानवीय पढ़ना हो तो यह पुस्तक अवश्य पढ़िए।

V
Varun Gupta
A Refreshing Dive into Modern Philosophy and Satire

: Nitshe Ki KutaiA Refreshing Dive into Modern Philosophy and SatireNitshe Ki Kutai (or Nitshay Ki Kutai) is not your average story collection. From the very cover, featuring a stylized Friedrich Nietzsche, it’s clear that Mayank Jain Parichcha is inviting the reader into a world where high philosophy meets raw, grounded reality.The writing is sharp, witty, and unapologetically honest. Parichcha has a gift for taking complex existential themes and wrapping them in narratives that are accessible yet deeply provocative. It’s a book for those who like to question the "given" truths of life and enjoy a side of humor with their intellectual exploration.Key Highlights:• Unique Perspective: The author looks at life through a lens that is both critical and empathetic.• Engaging Prose: The Hindi narrative flows with a natural rhythm that keeps you hooked.• Bold Commentary: It dares to "beat down" (kutai) traditional stagnation to make way for new thought.Best Wishes to the AuthorTo Mayank Jain Parichcha,Congratulations on this brilliant work! It is evident that you have poured an immense amount of hard work and dedication into these pages. Your ability to see life from such a unique and different perspective is a rare gift in today’s literary world.Keep challenging the status quo and sharing your vision with us. The world needs more writers who aren't afraid to blend intellect with grit. Wishing you massive success with this book and all your future endeavors

T
Tanish Chahra
Nietzsche ki Kutai

Reading it felt completely fresh. The book is filled with humor, excitement, emotions, and many shades of life, which make it even more special. Author's language is so vivid and engaging that while reading, it feels as if the events are unfolding right before your eyes.

K
Khushboo Jain
Nietzsche ki kutai

नीत्शे की कुटाई” पढ़कर मुझे बहुत आनंद आया। यह मेरे लिए एक बिल्कुल नया अनुभव था। इस पुस्तक में हंसी-मजाक, रोमांच, भावनाएँ और जीवन के कई रंग देखने को मिले, जिसने इसे और भी खास बना दिया।लेखक मयंक जैन परिच्छा की लेखन शैली बेहद सरल, सहज और दिल को छू लेने वाली है। उनकी भाषा इतनी प्रभावशाली है कि हर कहानी पढ़ते समय ऐसा लगता है जैसे घटनाएँ आँखों के सामने घट रही हों।यह किताब मुझे सच में बहुत पसंद आई और अब मैं लेखक की अगली पुस्तक का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ। कुल मिलाकर, यह एक शानदार और यादगार पुस्तक है।

P
Pranav mishra tejas
Zaroor padhein

शानदार किताब है।