Skip to product information
 
                
Exclusive Tyndale.com Preview
           
          
       
         

Information

                 
       
         

Add additional descriptions, sizing guides, or brand info here.

       
     
   
 

Kahin Aur Par Kahan | कहीं और पर कहाँ By Neeraj Pandey

Rs. 254
Rs. 299
Save 15%
In Stock

क्षितिज को नहीं पता कि माया उसे जानती भी है या नहीं। स्कूल में वह उससे एक क्लास पीछे थी और क्षितिज उसे चुपके-चुपके पसंद करता था लेकिन लड़कपन में लिखा गया लव लेटर माया तक कभी नहीं पहुँचा। बीस साल बाद, जब उसका तीन साल का रिश्ता टूटा, पर यक़ीन खो दिया। मगर जब दोबारा तलाश शुरू की, तो माया याद आयी। उसे नहीं पता माया कहाँ है, कैसी है लेकिन इस बार क्षितिज को उसे ढूँढना ही है। -कहीं और पर कहाँ

Book Type

Frequently Bought Together

Recommended products for this item

Bundle Total Rs. 254

Check delivery availability

Book Details

Publisher Yuvaan Books
Genre Romance, Contemporary Fiction, emotional, Relationship Drama, and Relationships
Edition 1st
ISBN 9789348497796
Year 2025
Format Paperback
Pages 232
Language Hindi

You may also like

  • 5 stars: 7 (100%)
  • 4 stars: 0 (0%)
  • 3 stars: 0 (0%)
  • 2 stars: 0 (0%)
  • 1 star: 0 (0%)
A
Aanchal
कहीं और पर कहाँ~प्रेम ढूँढ लेगा तुम्हें

यात्रा करते हुए किसी अच्छी किताब को पढ़ना मेरे लिए आसान नहीं होता क्योंकि न मैं यात्रा करना छोड़ सकती हूँ, न किताब को पढ़ना छोड़ पाती हूँ।कहीं और पर कहाँ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।यह किताब मैंने अपनी एक यात्रा पर शुरू की। पूरा समय मेरा दिमाग़ यात्रा को जीने और किताब में डूबे रहने के बीच बँटा हुआ था।लेकिन अब जब पीछे मुड़कर देखती हूँ, तो लगता है कि यात्रा करते समय पढ़ने की वजह से मैं इसके साथ थोड़ा ज़्यादा देर तक ठहर पाई, जितना शायद और किसी तरह नहीं रह पाती।कुछ किताबें जल्द पढ़ ली जाने के लिए नहीं होतीं, वे चाहती हैं कि उनके साथ धीरे-धीरे जिया जाए।इस किताब ने मुझे बिलकुल सही समय पर चुना था 🌸।

n
neeraj
प्रेम और जीवन की खोज का आईना ❤️

यह किताब महज स्याही और कागज़ का संग्रह नहीं है, बल्कि एक ख़ूबसूरत कहानी है जो आत्मा को छू जाती है। नीरज पांडे जी की क़लम में वो बारीक़ी है कि हर शब्द दिल में उतरता है। यह प्रेम, विरह, और जीवन की खोज का वो आईना है, जिसमें हर पाठक अपना अक्स देखेगा। जरूर पढ़ें.....

A
Ankush verma
कभी सोचा है कि अगर school में वो crush आपकी life में आ जाती तो क्या होता?

कभी सोचा है कि अगर school में वो crush आपकी life में आ जाती तो क्या होता? यह book exactly वही alternate reality दिखाती है जो हम सब सोचते हैं लेकिन जी नहीं पाए।Author ने बहुत ही relatable तरीके से उस unfulfilled romance को explore किया है। हर page पर वो "what if" moments हैंNostalgia! आपको अपना bachpan याद आ जाएगा - वो love letters, वो "kash maine bol diya hota" वाले momentsOverall एक beautiful escape जो आपको वो unlived life जीने देती है। Light-hearted, emotional, और पूरी तरह से relatable

R
Rohini
विरह और वापसी

कैसा होता है वह एहसास जब इन्सान दोबारा रूबरू होता है उस दुनिया और उस भाषा से जिसे उसने किसी कारणवश छोड़ दिया है या शायद छोड़ना पड़ा? क्योंकि उसे संभालने का जो काम था उसके बदले जिस चीज़ की बली दी जा रही थी, कहीं न कहीं मुझे तो गवारा न था।कहीं और पर कहाँ नीरज पाण्डेय की किताब हिंदी भाषा की तरफ मेरी एक छोटी सी वापसी थी।शुरुआत काफ़ी ख़ूबसूरत है और काफ़ी हद तक सही भी। हम यादों का घर हैं और जितना हम जीते जाते हैं उतनी यादें जमा करते जाते हैं। ये बात भी सच है कि यादें ज़िन्दा होती हैं और उन्हें रख कर भूल जाओ तो भी वो अपनी साँस ले लेती हैं।लेखक की शैली सरल है, लेकिन सरलता काफ़ी नहीं होती। सरलता के साथ जब तक उसकी सखी सच्चाई न हो, तो लेखनी का कोई ख़ास मतलब नहीं रह जाता।मैं जानबूझकर पात्रों का वर्णन नहीं करूँगी। मैं चाहती हूँ कि आगे के पाठक पात्रों को अपनी नज़र से देखें, न कि मेरी। हर इंसान एक क्लीन स्लेट डिज़र्व करता है और जिस तरह इंसान क्लीन स्लेट डिज़र्व करते हैं, वैसे ही कहानी के पात्र भी — एक पक्षपातरहित दृष्टिकोण के हक़दार हैं।जब एक कहानी के पात्रों की बात होती है, तो उसमें सिर्फ़ इंसान नहीं गिने जाने चाहिए। शहर भी कहानी के पात्र होते हैं, और इनकी किताब के शहर उतनी ही ख़ूबसूरती से रचे गए हैं, जितनी ख़ूबसूरती से लोग रचे गए हैं। ये एक चीज़ है, जो एक अच्छे लेखक को, एक कामचलाऊ लेखक से अलग करती है।आपका घर और आपका शहर कभी वो घर और शहर नहीं होता, जहाँ आपने ज़िंदगी के सृजन से लड़कपन में प्रवेश किया था। यादों की तरह शहर भी धूमिल हो जाते हैं, साँस लेते हैं, लेकिन बुज़ुर्गों की तरह बीमार भी होते हैं, टूटते भी हैं और बिखर भी जाते हैं।ये सारा कुछ इस किताब में देखने को मिलता है। अन्त में मैं इतना कहना चाहूँगी कि इस किताब से हिंदी की तरफ़ वापसी करने का अनुभव जैसा मैंने सोचा था, वैसा ही रहा।कहीं और पर कहाँ – प्रेम तुम्हें ढूँढ लेगा, की ख़ूबसूरती और सरलता के लिए लेखक नीरज पाण्डेय को ढेरों शुभकामनाएँ और आभार।

A
Aachal Jain
Please read this book like a memory and not fiction!

From the very first page you’ll feel a blend of emotion, nostalgia that feels deeply personal and relatable. Each sentence feels crafted from lived experience ! This book feels like a late-night silence where memories speak softly and emotions breathe freely. It is understated elegance in literary form. No dramatic twists, no forced emotions just refined writing and emotional clarity.Neeraj Pandey writes not to impress, but to connect ♥️Please read this book like a memory and not fiction!

S
Swroop Singh
Review: Kahin Aur Par Kahan.. Prem Dhoond Lega Tumhe

Neeraj Pandey’s “Kahin Aur Par Kahan” is one of those rare books that doesn’t just tell a story...it sits with you long after you’ve closed it.The writing moves like a gentle conversation, shifting between nostalgia, heartbreak, small wisdoms, and those quiet pauses where life reveals itself in the simplest ways.At its heart, the book is about searching...not just for love, but for meaning, clarity, and that one place inside us where everything finally makes sense. Neeraj’s voice is intimate and almost disarmingly honest. He writes the way people confess: slowly, sincerely, and without showing off.What I loved most is how he treats love..not as something dramatic or perfect, but as something that finds you even when you think you’re lost.There’s no noise here, no over-the-top romance. It’s soft, aching, and deeply human.Some lines feel like they were overheard from real life, some like they were written for the version of you that still believes in something warm.This is a book you don’t “finish”..you feel it, you return to it, and it becomes a quiet companion.If you’ve ever loved, lost, waited, or wondered why certain people stay in your mind long after their footsteps fade… this book will feel like home.

R
Rishabh Pratap Singh
Shandhar school life yaad aa gyi

Badiya h book